लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित प्रदेश संगठन की नई सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में घोषित नई टीम में संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।
नई कार्यकारिणी में पार्टी ने 17 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। नई टीम में कई अनुभवी नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनेक नए चेहरों को भी संगठन में महत्वपूर्ण स्थान मिला है।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यह नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, आगामी चुनावी तैयारियों को गति देने तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास जताया है। माना जा रहा है कि नई टीम जल्द ही प्रदेशभर में संगठनात्मक बैठकों और विस्तार अभियान को गति देगी।


