– उदयवीर दुबे के आवास पर भव्य उद्घाटन
फर्रुखाबाद। जिले में वेलनेस सेक्टर में एक नई पहल के रूप में लाइफवन वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड की जिला फ्रेंचाइजी का भव्य शुभारंभ उदयवीर दुबे के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कंपनी से जुड़े शीर्ष पदाधिकारियों और स्थानीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को खास महत्व मिला।
इस अवसर पर कंपनी के ओनर एवं एमडी सौरभ गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मेंटर हरिकिशन गोसाई, मेंटर विष्णु जी, कंपनी के करीबी सहयोगी अवधेश चतुर्वेदी, फाउंडर मेंबर एहसान जी, डायनामिक लीडर अनुज यादव और कल्पना दीक्षित सहित कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
फ्रेंचाइजी ओनर के परिवार से उदित और उत्कर्ष की उपस्थिति ने आयोजन को और भी पारिवारिक एवं प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने भाग लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने वेलनेस सेक्टर में बढ़ते अवसरों, स्वरोजगार और नेटवर्क आधारित व्यवसाय की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और नए व्यवसायिक मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित किया।
फर्रुखाबाद में इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत को स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर के रूप में देखा जा रहा है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि यह पहल जिले के युवाओं के लिए कितनी कारगर साबित होती है।
लाइफवन वैलनेस की जिला फ्रेंचाइजी का शुभारंभ


