लापरवाही बरतने वाला लेखपाल हुआ निलम्बित।
दिनांक 18/04/26 को अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी बिo राo को शाम में ग्राम चंदौरा बहादुर परगना कांट तहसील सदर के ग्राम से शिकायत मिली कि ग्राम में फॉर्मर रजिस्ट्री का न तो कैंप लग रहा है और ना ही उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री बनाया जा रहा है। शिकायत का संज्ञान लेकर अपर जिलाधिकारी बिo राo रात 8 बजे मौके पर पहुंच गए, अपर जिलाधिकारी बिo राo को देख लगभग सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। फिर पंचायत भवन में ही प्रकाश की व्यवस्था करके रात्रि चौपाल लगाकर एक एक ग्रामीण व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नोट किया। जिसमें ग्रामीण विकास द्वारा अपने भाई के ऐक्सिडेंट में मृत्यु होने पर कृषक दुर्घटना नहीं हो पाई , संगीता द्वारा विरासत और फॉर्मर रजिस्ट्री, गीता देवी पति के एक्सीडेंट पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना, वारिसान, फॉर्मर रजिस्ट्री ना बनने,रामनिवास द्वारा कुरा बंटवारा न करने
वहीं सोनेलाल यादव, रामनरेश , लंकुश, संतोष, शांति देवी, बुधा , रामनिवास, राममिलन, अनिल, काफी संख्या में लोगों द्वारा बताया गया कि लेखपाल फॉर्मर रजिस्ट्री का कैंप 1 अप्रैल से चल रहा है प्रत्येक दिन कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है लेकिन लेखपाल द्वारा कैंप में मात्र एक दिन आया है और वहां काफी संख्या में लोगों का विरासत नहीं हुआ है, आय जाति ,निवास , प्रमाण पत्रों को मनमाने तरीके से बनाने, कृषक दुर्घटना की फाइल रिपोर्ट लगाने, गौशाला की जमीन की पैमाईश ना करने आदि कई गंभीर आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जिसका संज्ञान लेते हुए
अपर जिलाधिकारी बिo राo ने प्रकरण की गंभीरता लेते हुए तत्काल ग्राम चंदौरा बहादुर में तैनात लेखपाल आशीष कुमार यादव को निलंबन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जिसके परिणामस्वरूप उप जिलाधिकारी सदर द्वारा लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है।
अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी बिo राo द्वारा बताया गया है कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा लगातार की जा रही है। 30 अप्रैल तक पंचायत भवन पर कैंप लगाकर कर फॉर्मर रजिस्ट्री का काम किया जा रहा है जहां लेखपाल , पंचायत सहायक, जनसेवा केंद्र के लोग बैठ रहे हैं। तथा उनका सहयोग हेतु ग्राम प्रधान और कोटेदार भी निर्देशित किया गया। ऐसे में किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाएगी तो उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई किया जाएगी।


