21.8 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

दिल्ली में लेडी नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, घर से चरस और डायल्यूटेड ड्रग्स बरामद, लग्जरी SUV भी जब्त

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एंटी-नारकोटिक्स टीम (Anti-Narcotics Team) ने नरेला इलाके में कार्रवाई करते हुए कथित लेडी नार्को किंगपिन पार्वती और उसके एक साथी को गिरफ्तार (arrested) किया है। पुलिस के मुताबिक, पार्वती लंबे समय से ड्रग्स के कारोबार से जुड़ी हुई थी और उसके नेटवर्क का विस्तार तस्करी से लेकर स्ट्रीट लेवल पर ड्रग्स की सप्लाई तक था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेला इलाके में बड़ी मात्रा में स्मैक की सप्लाई के लिए ड्रग्स लाया गया है। सूचना के आधार पर एंटी-नारकोटिक्स टीम ने एक बिल्डिंग में छापेमारी की। फर्स्ट फ्लोर पर पुलिस को एक महिला और एक पुरुष मिला, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान पार्वती के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ पहले भी नारकोटिक्स से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान उसके घर से चरस और उसका डायल्यूटेड फॉर्म बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने एक लग्जरी SUV भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, पार्वती वर्ष 1990 से ड्रग्स के कारोबार में सक्रिय रही है। शुरुआत में उसने कोतवाली इलाके से कथित तौर पर नेटवर्क चलाया। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली और पिछले कुछ वर्षों से आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में उसका नेटवर्क सक्रिय होने की बात सामने आई है।

जांच के अनुसार, ड्रग्स बाहर से मंगाए जाते थे, फिर उन्हें किसी अन्य स्थान पर स्टोर किया जाता था और अलग-अलग चैनलों के जरिए स्ट्रीट लेवल तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस अब पार्वती की प्रॉपर्टी, बैंकिंग और अन्य वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि ड्रग्स के कारोबार से उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है। पार्वती के तीन बेटे हैं और जांच एजेंसियां उसके कथित ड्रग नेटवर्क तथा आर्थिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी, नेटवर्क में कितने लोग शामिल थे और कथित तौर पर अर्जित रकम को कहां और कैसे निवेश किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article