25 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

क्षत्रिय महासभा के होली मिलन में जुटे क्षत्रिय क्षत्रप, महेश पाल सिंह नये जिलाध्यक्ष घोषित

Must read

सामाजिक एकता पर दिया गया बल, कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा डी.एस.बी.डी पब्लिक स्कूल पांचालघाट फर्रुखाबाद में आयोजित हुआ भव्य होली मिलन एवं नवीन जनपदीय पदाधिकारी घोषणा कार्यक्रम जिसकी अध्यक्षता पूज्य सत्यस्वरूप महाराज ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर,महामंत्री भाजपा कै. डी.एस राठौर उपस्थित रहे।सम्मानित अतिथि ओ.पी सिंह,प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह,दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह,डॉ.मुकेश सिंह राठौर मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ रचनाकार सत्यपाल सिंह ‘प्रगल्भ’ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। अतिथियों का शब्दों से स्वागत युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ‘सुभग’ने किया। प्रदेश सचिव अनिल प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में पूर्व प्रधानाध्यापक,वरिष्ठ रचनाकार ,समाजसेवी महेश पाल सिंह उपकारी को नए जिलाध्यक्ष के रूप में नाम प्रस्तावित किया जिसका पूरी मंच ने समर्थन कर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत सम्मान कर राष्ट्रीय नेतृत्व ने मनोनयन पत्र देकर नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की।

महेश पाल सिंह उपकारी ने इस पद को सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी को आश्वस्त किया कि वो सदैव सर्व समाज के लिए काम करते आए हैं और आज से क्षत्रिय समाज को एक जुट करने का प्रयास करते हुए और भी मजबूती के साथ सर्वसमाज के सहयोग में सदैव खड़े रहेंगे।

डी. एस राठौर ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज से सदैव एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया।जब तक हम अपने समाज को एक नहीं कर पाएंगे तब तक सर्व समाज को एक कैसे कर सकते हैं।

वीरेंद्र सिंह राठौर ने नए जिलाध्यक्ष महेश पाल सिंह उपकारी को बधाई देते हुए कहा कि आपकी क्षमताओं के अनुरूप यह पद सर्वसम्मति से आपको सौंपा गया है।पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि सब लोग एक साथ मिलकर संगठन के कार्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही क्षत्रिय महासभा के सहयोग से जनपद में स्थापित हुई महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकापर्ण कार्यक्रम भव्यता के साथ होगा जिसमें आप सभी अभी से एक बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए तैयारियों को पूर्ण करें।
मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह राजू ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी,नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए युवा पीढ़ी की ओर संकेत करते हुए बताया कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हमारा युवा शिक्षित होगा।शिक्षा से ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण संभव है। क्षत्रिय सिर्फ जाति से क्षत्रिय ना रहे बल्कि अपने कर्म से अपने धर्म से अपनी वाणी से अपनी वेशभूषा से अपने विचारों से अपनी ईमानदारी से भी क्षत्रिय होना चाहिए।आज जरूरत है युवाओं को सजग होने की।

इस कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के सभी बड़े बुजुर्गों ने युवाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनायी।संस्था के प्रधानाचार्य विभोर सोमवंशी ने सभी का आभार प्रकट किया। युवा जिलाध्यक्ष आशुतोष राठौर ने अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया, सर्व समाज ने इस होली कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दी।

अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह,शिव प्रताप सिंह चीनू,राष्ट्रीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोमवंशी,प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी,करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर,प्रदीप सिंह राठौर,ज्ञानेंद्र सिंह,शिवनरेश सिंह,कुशल पाल सिंह,अमर पाल सिंह,देवेंद्र सिंह ,भूपेंद्र प्रताप सिंह,कार्तिकेय सिंह राठौर,शिव प्रताप सिंह,शिवदेश सिंह,कोषाध्यक्ष अरविंद परिहार,सुनील सिंह,वेद प्रकाश सिंह आदि अतिथिगण उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article