– खाद्य आयुक्त प्रदेश शासन को भेजा गया पत्र
फर्रुखाबाद । सरकार की.निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना चला रहे सरकारी कोटेदारो को मोटा अनाज मक्का ज्वार बाजरा वर्ष 2025 तथा वर्ष 2026 मे कमीशन भुगतान न होने पर आल इंडिया डीलर फेयर प्राइस शाप एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताते हुए डी एस ओ सुरेन्द्र यादव को ज्ञापन दिया था। डी एस ओ ने संगठन के मांग पत्र पर कमीशन भुगतान को लेकर खाध आयुक्त प्रदेश शासन को पत्र भेजा है।
बताते चलें कि राशन कोटेदार हर महीने राशन कार्ड धारको को निशुल्क खाद्यान्न वितरण करते हैं। जिसके एवज मे कोटेदार को कमीशन का भुगतान किया जाता है। खबर है कि वर्ष 2025मे ज्वार बाजरा का निशुल्क वितरण किया गया। जिसका कमीशन सोलह महीने बीत जाने के बाद भी नही मिला। वर्ष 2026 मे जनवरी से मार्च मे भी बाजरा मक्का का कमीशन भुगतान भी नही मिला है।
आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने कमीशन भुगतान को डी एस ओ सुरेन्द्र यादव को मांग पत्र दिया था। डी एस ओ सुरेन्द्र यादव ने संगठन के मांग पत्र पर त्वरित एक्शन लेते हुए मक्का ज्वार बाजरा कमीशन भुगतान के लिये प्रदेश शासन के खाध आयुक्त को पत्र प्रेषित कर दिया है। जिससे जल्द ही कोटेदारो को बाजरा मक्का ज्वार का कमीशन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोटेदार संध के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि कोटेदारो को निशुल्क खाद्यान्न वितरण का कमीशन हर महीने भुगतान कराने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।


