28.2 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 21 अक्टूबर को लगेगा किसान दिवस

Must read

फर्रुखाबाद। किसानों की समस्याओं के प्रभावी और त्वरित समाधान के लिए 21 अक्टूबर को विकास भवन, फतेहगढ़ स्थित सभागार में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर करेंगी।
उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजित करने के निर्देशों के क्रम में अक्टूबर माह का किसान दिवस 21 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। इसमें कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी विभागीय सूचनाओं के साथ उपस्थित रहेंगे।
किसान दिवस में किसान और उनके प्रतिनिधि कृषि तथा अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित और यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही पूर्व में आयोजित किसान दिवस की बैठकों में दिए गए निर्देशों और की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि लंबित मामलों के समाधान में तेजी लाई जा सके।
उप कृषि निदेशक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है। किसान दिवस का उद्देश्य किसानों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article