34 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Must read

 

एटीएस ने 25 हजार के इनामी सद्दाम को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से दबोचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से पकड़ा गया।

एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सद्दाम पुत्र सलाउद्दीन फर्जी भारतीय पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार कराने और उन्हें उपलब्ध कराने वाले संगठित नेटवर्क का सरगना है। उसके खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई चल रही थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह विभिन्न लोगों के लिए फर्जी भारतीय पहचान दस्तावेज तैयार कर उन्हें अवैध रूप से उपलब्ध कराता था। एटीएस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों, उनके संपर्कों और दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल किए गए माध्यमों की भी जांच कर रही है।
एटीएस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article