25 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

जिला अस्पताल लोहिया में मरीज से मिलने के नए नियम लागू

Must read

फर्रुखाबाद। जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं, जिससे मरीजों के पास भीड़ नहीं रहेगी। अब, मरीज के एक तीमारदार का एक विशेष कार्ड बनाया जाएगा, जिसे दिखाकर ही तीमारदार मरीज के पास जा सकेंगे। इस कार्ड में मरीज, तीमारदार और वार्ड इंचार्ज की पूरी जानकारी होगी। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में गुटका, पान, या मसाला खाते और थूकते पाए जाने पर ?200 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम जिला अस्पताल लोहिया, जो थाना कादरी गेट क्षेत्र के आवास विकास में स्थित है, में जल्द ही लागू किया जाएगा। तीमारदारों को कार्ड भी जल्द वितरित किए जाएंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article