30.3 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

2027 के चुनाव को लेकर जेडीयू ने कसी कमर, ‘एक बूथ-10 यूथ’ के नारे से साधेगी युवा वोटर

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने संगठन को मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। आवास विकास स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गहरवार ने पार्टी की आगामी रणनीति की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक दल के रूप में जेडीयू की भूमिका है और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पार्टी का जनाधार मौजूद है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत जारी है।

संगठन विस्तार पर जोर देते हुए गहरवार ने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में ‘एक बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर चुनावी तैयारियों को धार देने की रणनीति बनाई जा रही है।

फर्रुखाबाद संगठन को लेकर उन्होंने बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष को प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा किए जाने की बात कही। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने के लिए जाति-धर्म नहीं, बल्कि ‘कर्म की राजनीति’ जरूरी है।इस दौरान प्रदेश सचिव उपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मचल सिंह, मंथन सिंह, विक्की ठाकुर, उत्कर्ष सिंह, विशाल चौहान और शिव प्रताप सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article