34.7 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

नर्सिंग होम समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच तेज, संचालकों में बढ़ी हलचल

Must read

 

फर्रुखाबाद। जनपद में जिलाधिकारी के निर्देश पर नर्सिंग होम, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की जांच अभियान तेज हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
जांच के दौरान अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, भवन मानचित्र, आवश्यक अनुमतियों और अन्य निर्धारित मानकों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य सभी संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।
निरीक्षण अभियान के बीच निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालकों में हलचल देखी जा रही है। वहीं कुछ चिकित्सकों का कहना है कि वैध रूप से संचालित संस्थान नियमों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हैं।
इस बीच कुछ लोगों ने जांच अभियान की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कार्रवाई सभी संस्थानों पर समान रूप से होनी चाहिए और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति या प्रतिष्ठान को जांच से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए।
हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सभी संबंधित प्रतिष्ठानों का चरणबद्ध निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी अनियमितताएं मिलेंगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article