34 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

इटली की पीएम हिंदी में बोलीं- ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’, PM मोदी ने भारत आने का दिया न्योता

Must read

रोम: इटली (Italian) की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Georgia Meloni) ने पीएम मोदी (PM Modi) की यात्रा और भारत-इटली के मजबूत रिश्तों की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने आज रोम में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सामने हिंदी में कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और उन्होंने इसका मतलब भी समझाया। मेलोनी ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘आपकी यह यात्रा हमारे लिए एक बड़ा सम्मान है। यह हमारे देशों के बीच के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी।’

मेलोनी ने कहा कि भारत में एक शब्द बहुत खास है ‘परिश्रम’, जिसका मतलब है मेहनत, लगातार प्रयास और समर्पण। यह शब्द भारत में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। जॉर्जिया मेलोनी ने कहा हमारा लक्ष्य कई क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देश और भी ज्यादा करीब आ गए हैं। वहीं पीएम मोदी ने बताया कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ (कभी न खत्म होने वाला शहर) कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती।

जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, ‘भारत में एक शब्द प्रचलित है परिश्रम, जो दोनों देशों के रिश्ते को अच्छे से वर्णन करता है। इसका मतलब है कड़ी मेहनत. वहां एक बहुत ही लोकप्रिय कहावत कही जाती है परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इसका सीधा सा मतलब है कि कड़ी मेहनत ही सफलता का रास्ता खोलती है।

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, ‘आज रोम में हम अपने संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं। यहां तक कि एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक जो दो देशों के बीच संबंधों में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है इसलिए मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि अब इटली और भारत पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से PM के विजन, उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण और उनके नेतृत्व की सराहना करना सीखा है।

PM जॉर्जिया मेलोनी ने कहा, उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है। हमने आज और कल रात भी इन पर विस्तार से चर्चा की है। एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, रक्षा- ये ऐसे सहयोग के क्षेत्र हैं जिन पर हम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। महत्वपूर्ण खनिज, कृषि-उद्योग, समुद्री परिवहन, पर्यटन और संस्कृति ये बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर हैं। आज जिन महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, वे इसी दिशा में एक कदम हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है।’

भारत और इटली ने अपने रिश्तों को अब ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया है। भारत पहले भी रूस, जापान, फ्रांस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बना चुका है। अब इटली भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है।

‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का मतलब है कि दोनों देश अब रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में पहले से ज्यादा मिलकर काम करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के रिश्तों का दर्जा ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का था। स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप दो देशों के बीच बहुत मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों को कहा जाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article