24.4 C
Lucknow
Monday, October 5, 2026

‘दिमागी नक्सल पार्टी’ की सोशल मीडिया पर एंट्री, लाखों फॉलोअर्स जुड़े

Must read

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर नया राजनीतिक अभियान चर्चा में आ गया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद अब ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अकाउंट से बहुत कम समय में बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या 24 घंटे के भीतर करीब 1.7 लाख से अधिक पहुंचने की खबर है, हालांकि संख्या लगातार बदल रही है।

इस अकाउंट के जरिए प्रधानमंत्री के भाषण में इस्तेमाल किए गए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को ही राजनीतिक और व्यंग्यात्मक अभियान का नाम बनाया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अकाउंट का संचालन कौन कर रहा है और इसके पीछे किसी राजनीतिक दल या संगठित समूह की आधिकारिक भूमिका है या नहीं।

सोशल मीडिया पर इस नए नाम को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। ‘दिमागी नक्सल पार्टी’ फिलहाल कोई मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उभरा एक डिजिटल अभियान है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article