31 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

डीपीएस फर्रुखाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Must read

 

फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन विजय कटियार, निदेशिका सुनीता कटियार, डायरेक्टर कार्तिकेय कटियार, निदेशिका कनिका कटियार एवं प्रधानाचार्य अनुभव लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से विद्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल कैप्टन मदिव्य शर्मा,सारा कटियार,वाइस कैप्टन आस्था यादव, ग्रीन हाउस कैप्टन आराध्य राठौर, ईगल हाउस कैप्टन आकांक्षा, शार्क हाउस कैप्टन अनन्या यादव, चीता हाउस कैप्टन वैष्णवी राठौर, डिसिप्लिन इंचार्ज अंश चतुर्वेदी तथा स्पोर्ट्स कमांडर वैभव कुमार सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता की वेशभूषा में प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अंजलि त्रिवेदी ने किया। उनके सहयोगी के रूप में कक्षा सात के अमित विक्रम एवं अनन्य वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article