33 C
Lucknow
Wednesday, April 29, 2026

फर्रुखाबाद में दबंगो के आगे खाकी बेबस, यूपी पुलिस शर्मसार! शराब ठेके पर सिपाही को बेल्टों-थप्पड़ों से पीटा, वीडियो वायरल

Must read

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले खाकी को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में दबंगो के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में कुछ युवक शराब ठेके पर बिना वर्दी के सिपाही को बेल्ट और थप्पड़ों से पीट रहे हैं। शराब ना पिलाने को लेकर दबंगों ने राजीव सिपाही को बेल्टों से जमकर पीटा। ठेका देशी शराब छोटी जेल पर राजीव सिपाही का पिटने का विडियो वायरल। राजीव सिपाही का नाम बताया जा रहा है देशी शराब ठेके पर दबंगों ने लात-घूंसों व बेल्टों से पीटा। पिटाई का विडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक, राजीव सिपाही की तैनाती पुलिस लाइन में बताईं जा रही है ग्रानगंज में किराए पर रहता है। फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे के पास शराब ठेके पर पहुंचे सादा वर्दी में सिपाही राजीव कुमार की बेल्टों से पिटाई कर दी गई। एक घंटे तक जमकर बरसाईं बेल्ट व लात-घूंसे जिसका विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे देशी शराब ठेके का मामला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फतेहगढ़ क्षेत्र के जिला जेल चौराहे के पास स्थित एक शराब ठेके पर बिना वर्दी में पहुंचे सिपाही राजीव कुमार की कुछ दबंगों ने बेल्टों से बेरहमी से पिटाई कर दी और गाली बक बक कर पिटाई कर रहे है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ होकर लोग एक पुलिसकर्मी पर प्रहार कर रहे हैं।

विवाद शराब न पिलाने को लेकर शुरू हुआ था। सिपाही राजीव कुमार को सरेआम बेल्टों से पीटा गया और यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article