33 C
Lucknow
Monday, September 21, 2026

गणेश प्रतिमाओं का पांचाल घाट पर भू-विसर्जन

Must read

 

शोभायात्राओं में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

फर्रुखाबाद। गणेश महोत्सव के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कई गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं को सजे वाहनों पर लेकर श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकालते हुए पांचाल घाट पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।

गणेश महोत्सव के दौरान जिले में अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। परंपरा के अनुसार सभी प्रतिमाओं का विसर्जन एक साथ नहीं किया जाता। कई स्थानों पर पांचवें दिन, कहीं सातवें दिन तो कहीं नौवें दिन पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इसी क्रम में कई स्थानों की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पांचाल घाट पहुंचीं।

शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के साथ भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा निकाली। पांचाल घाट पहुंचने पर भगवान गणेश की आरती और पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रतिमाओं का भू-विसर्जन कराया गया।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को विदाई दी।

गणेश महोत्सव के तहत अभी जिले के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन और प्रतिमाओं की पूजा जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article