लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।
रिश्वत मांगने के आरोप में हुए थे निलंबित
अभिषेक प्रकाश इससे पहले इन्वेस्ट उप्र के सीईओ पद पर तैनात थे। उन पर आरोप था कि एक सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट की मंजूरी दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।
इसी मामले में उन्हें 20 मार्च 2025 को निलंबित कर दिया गया था और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एफआईआर को रद्द कर दिया। अदालत से राहत मिलने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें दोबारा सेवा में बहाल करने का फैसला लिया।
अभिषेक प्रकाश की बहाली के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार अब जल्द ही उन्हें नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
आईएएस अभिषेक प्रकाश की सेवा बहाल, हाईकोर्ट से राहत के बाद सरकार का फैसला


