32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

हर गली-नुक्कड़ पर होगा हनुमान चालीसा पाठ: प्रवीण तोगड़िया का ऐलान, एक लाख केंद्र खोलने की तैयारी

Must read

 

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देशभर के गांवों और शहरों की कॉलोनियों में हर मंगलवार और शनिवार शाम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराया जाएगा। इसके लिए एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके माध्यम से करीब डेढ़ करोड़ परिवारों को जोड़ा जाएगा।
गोविंद नगर स्थित अमरेश भवन में आयोजित प्रांतीय बैठक में तोगड़िया ने कहा कि ये केंद्र केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनके जरिए गरीब हिंदू परिवारों को डॉक्टर और वकील की मुफ्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही रोजगार दिलाने में भी मदद की जाएगी। उन्होंने इसे समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा अभियान बताया।
बैठक में तोगड़िया ने देश में बढ़ते ‘लव जिहाद’ के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवारों को अपनी बेटियों-बहनों को जागरूक करना होगा। उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों में कठोर कानून और सख्त सजा की मांग भी की। इस दौरान नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पं. कपिल गौड़ को उपाध्यक्ष, गणेश द्विवेदी को संयुक्त महामंत्री और रामजी मिश्रा को प्रांत मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी के माध्यम से मई-जून से देशभर में महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए कैंप आयोजित करने की भी घोषणा की गई। तोगड़िया ने बताया कि सुरक्षा के लिए एक विशेष उपकरण भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में महिलाएं अपनी रक्षा कर सकेंगी।
कार्यक्रम में वेद सचान, ईश्वरी प्रसाद, शिवाजी यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शास्त्री नगर में आयोजित पारिवारिक मिलन कार्यक्रम में भी तोगड़िया ने शिरकत की, जहां समाज के लोगों से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article