हमारे विचारों से बंनता है जीवन का स्तर: बी.के. शोभा
फर्रुखाबाद । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ संस्कार परिवर्तन कैंप के रूप में किया गया।
शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन परमात्मा स्मृति में दीप जलाकर किया गया बच्चों ने अपने-अपने परिचय से अपना उद्बोधन व्यक्त किया । बच्चों को आत्मा और परमात्मा के बारे में शोभा दीदी ने विस्तार पूर्वक समझाते हुए उनके संस्कार कैसे परिवर्तन हो सकते हैं परमात्मा के प्रति उनके दिल में आस्था बैठ जाए इस विषय पर बच्चे एक अपनी शरारतछोड़ कर एक इंसान बनकर इंसानियत का फर्ज़ अदा करते रहे और संबंधों में मधुरता बनाये रक्खें ।
बि के शोभा ने बच्चों से अपील की वह अपने दोस्तों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें उसके साथ-साथ परमात्मा को भी अपना सच्चा दोस्त बनाएं। उन्होंने कहा कि जीवन का स्तर विचारों पर निर्भर करता है। क्योंकि शांति का स्रोत हमारे ही भीतर है उसे जगाने की आवश्यकता है गोल्डी कुशवाह ने बच्चों को नियम संयम के बारे में बताते हुए कहा की बच्चों का खाना पीना और सॉन्ग बहुत शुद्ध होना चाहिए ।बहन प्रिंसी ने बच्चों को कहा कि तुम सब बच्चे राम की सच्ची सेवा हो जो चाहे वह कर सकते हो इसलिए अपने हुनर को अच्छे कार्य में उसे करो ।आरती बहन ने कहा आप बच्चे बहुत भाग्यशाली हैं जो आप ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ जुड़े नए-नए कार्यक्रम नई-नई रूपरेखा और जीवन जीने की नई कला सीखने का मौका मिलता है ।
संस्कार परिवर्तन कैंप में 50 बच्चों ने भाग लिया पूनम बहन एकता बहन ने उर्मिला बहन प्रतीक्षा बहन बच्चों की कमान संभाली संचालन गीता कुशवाहा ने किया।
ईश्वरीय विश्वविद्यालय में संस्कार परिवर्तन शिविर का भव्य शुभारंभ


