31 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री से अस्पताल में मिलने पहुंचे राज्यपाल, कहा- पीएम ने पूछा आपका हाल

Must read

चंडीगढ़: Punjab के मुख्यमंत्री (CM) भगवंत सिंह मान छह दिनों से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। आज बुधवार को राज्य की राज्यपाल (Governor) गुलाब चंद कटारिया ने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल का दौरा कर भगवंत सिंह मान के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने सीएम मान को बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आपका हाल जाना और शीघ्र ही आपको स्वस्थ होने कामना भी व्यक्त की है।

राज्यपाल कटारिया ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल आयोजित एक विस्तृत ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, फिर भी उन्होंने उन्हें सलाह दी है कि यदि आवश्यक हो तो एक-दो दिन और अस्पताल में रहें, ताकि वे पूरी तरह आराम कर सकें और पूरी तरह स्वस्थ हो सकें।

उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब के लिए घोषित 1,600 करोड़ रुपये की राशि प्रारंभिक है। विस्तृत मूल्यांकन के बाद, विशेष रूप से हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों, मकान मालिकों और पशुपालकों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। राज्यपाल के दौरे के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और डीजीपी गौरव यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article