31.8 C
Lucknow
Wednesday, October 14, 2026

अयोध्या में दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे और मूर्तियों के लिए नियम तय

Must read

अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में दुर्गा पूजा-मूर्ति विसर्जन (Durga Puja-Idol immersion) और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बयान जारी कर बताया कि नवरात्रि और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर जनपद में थाना, तहसील और जिला स्तर पर व्यापक बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

डीएम ने बताया कि मूर्तियों की स्थापना पारंपरिक रूप से निर्धारित मानकों और तय ऊंचाई के अनुसार ही की जा रही है। डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित डेसिबल सीमा के अंदर ही डीजे बजाने और ऊंचाई तय सीमा से अधिक न रखने के निर्देश दिए गए हैं। शांति समिति की बैठकों में जनपद के संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

विसर्जन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने रुदौली के रेशघाट, महाकामाख्या धाम तथा मुख्यालय के निर्मली कुंड, गुप्तारघाट जैसे प्रमुख विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया है। सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं, ताकि विसर्जन कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article