30.1 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, पकड़ाया फर्जी जॉइनिंग लेटर, केस दर्ज

Must read

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में तुकोगंज क्षेत्र में तीन बेरोजगार युवकों को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (Airports Authority of India) और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने 5.29 लाख की ठगी (Fraud) को अंजाम दे दिया। आरोपी ने पीडि़ता को फर्जी जाइनिंग लेटर भी थमा दिया। पुलिस ने जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ठगी की वारदात फरियादी अमित कुमार, रितेश और मनस्वी के साथ हुई।

तीनों की शिकायत पर आरोपी वैभव मेहता निवासी विनोबा नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि एमजी रोड स्थित अक्शा इंटरनेशनल कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास आरोपी ने नामी एयरलाइंस सरकारी विमानन प्राधिकरण में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फरियादी मनस्वी से एक लाख 14 हजार 650 रूपए, रितेश से 2 लाख 74 हजार 399 रूपए और अमित से एक लाख 40 हजार रूपए वसूल लिए। इस तरह कुल 5 लाख 29 हजार 49 रूपए की ठगी की गई। पीडि़तों ने पुलिस को बताया कि जानकारी दी कि आरोपी ने उन्हें फर्जी आफर व जाइनिंग लेटर भी दे दिए थे। बाद में न नौकरी मिली और न ही रूपए वापस मिले।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article