25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

मुखबिर की सूचना पर पांच जुआरी नगदी सहित गिरफ्तार, ताश की गड्डी बरामद

Must read

शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में जुआ खेलने की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए शमशाबाद थाना (Shamshabad Police Station) पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार (arrested) किया है। पुलिस ने मौके से हजारों रुपये की नगदी और ताश की गड्डी बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जुआ खेलने के शौकीन लोग फड़ लगाकर हजारों रुपये के दांव लगा रहे थे। इस खेल में कोई हजारों जीत रहा था तो कोई हजारों का नुकसान उठा रहा था। इसी बीच किसी मुखबिर ने थाना पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच लोगों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख, ज्ञान प्रकाश, शैलेंद्र राजपूत (निवासी मोहल्ला दलमीर खां, कसाई टोला, इमली दरवाजा) तथा सुरजीत कुमार (निवासी मोहल्ला ताड़ वाली हवेली) सहित एक अन्य शामिल है।

पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी बरामद की। जमा तलाशी में आरोपियों के पास से 1670 रुपये तथा फड़ से 2150 रुपये की नगदी बरामद हुई। बरामद धनराशि को कब्जे में लेकर आरोपियों को थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article