38 C
Lucknow
Wednesday, June 17, 2026

फिरोजाबाद: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी में लगी आग, बोगी में रखीं करीब 10 कारें जलकर हुई खाक

Must read

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद (Firozabad) में बुधवार दोपहर बाद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) रेल लाइन पर एक बड़ा हादसा हुआ है। रेल लाइन पर दौड़ती ट्रेन मालगाड़ी (Goods train) में बुधवार शाम चार बजे रूपसपुर के निकट भीषण आग लग गई। मालगाड़ी के लोको पायलट (चालक) ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया और पूरी बोगी से आग की लपटें निकलने लगीं।

खबरों के मुताबिक, रुपसपुर इलाके के पास नई चमचमाती कारों को ले जा रही एक चलती मालगाड़ी के बोगी में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से बोगी के अंदर रखीं करीब 10 कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस घटना की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

रेलवे के साथ ही पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत और बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बोगी में धधक रही आग को शांत किया। एक व्यक्ति की जलने से मृत्यु की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घटना के कारण काॅरिडाेर पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। घटनास्थल पर जागरण टीम मौजूद है। घटना से रेलवे महकमे और आस-पास के इलाके में खलबली मच गई।

शुरुआती आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में बोगी के अंदर मौजूद लगभग 10 कारें बुरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, शार्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article