32.5 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पर एफआईआर दर्ज

Must read

– स्कूल में जन्मदिन कार्यक्रम कराने का आरोप

कानपुर। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ ग्वालटोली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, परमट प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि विद्यालय परिसर में बिना सक्षम अनुमति के राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मामले में निलंबित प्रधानाध्यापक की तहरीर पर ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article