44.4 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

पिता ने उजाड़ा बेटी का सुहाग! ससुर ने दामाद पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Must read

रायबरेली: यूपी के रायबरेली (Raebareliमें नसीराबाद थाना क्षेत्र के कुंवरमऊ ग्राम सभा के पूरे दुर्गा सिंह मजरे में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के ससुर (Father-in-lawपर आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में वीरेंद्र सिंह को चाकू लगने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article