28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

पीछे से बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, पिता गंभीर घायल

Must read

दयानंद इंटर कॉलेज के पास हादसा, पुलिस ने मानवता दिखाकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

अमृतपुर। थाना अमृतपुर क्षेत्र में दयानंद इंटर कॉलेज के पास शनिवार को पीछे से आ रही बाइक ने आगे जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके 14 वर्षीय पुत्र को भी चोटें आईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

थाना कलान, जिला शाहजहांपुर निवासी बृजेश पुत्र राम बहादुर (30) अपने पुत्र रमन (14) के साथ बाइक से थाना राजेपुर कस्बा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। दयानंद इंटर कॉलेज के पास पीछे से आ रहे शिवलाल पुत्र नंदराम निवासी बल्लू बेहटा, जिला फर्रुखाबाद ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

रमन ने बताया कि वह अपने पिता के साथ ननिहाल जा रहा था, तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी के निर्देश पर उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल आशीष राजपूत, अंकुश समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की। उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह भदौरिया ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं घायल को स्ट्रेचर पर रखकर 108 एंबुलेंस तक पहुंचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा। पुलिस की इस तत्परता की लोगों ने सराहना की। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article