38 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन की टक्कर से किसान की मौत

Must read

 

शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उवरिया मंदिर भट्टे के पास गांव निवासी दोदराम सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोदराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article