गुरसहायगंज, कन्नौज। युवक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के ग्राम निवासी युवक नेे कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते 7 जुलाई मंगलवार की शाम लगभग 07 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गिहार कॉलोनी, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी निवासी युवक बहलाफुसला कर अपने साथ भाग ले गया है। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध जांच शुरू कर दी हैं।
किशोरी को भगाने की परिजनों ने दी तहरीर


