41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

रोजगार मेले में मिली नौकरी तो खुशी से खिल उठे चेहरे

Must read

 

 

 

*- रोजगार मेले में 85 युवाओं को मिला ऑफर लेटर*

 

*- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेला हुआ आयोजित*

 

*- बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही योगी सरकार*

 

*आगरा, 24 अप्रैल।* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और प्रदेश के साथ- साथ राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को बेरोजगारी के दंश से मुक्ति दिलाने के लिए योगी सरकार द्वारा मिशन रोजगार के तहत प्रदेश भर में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अहम कड़ी में साईं की तकिया, एमजी रोड स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर एक दिवसीय रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया, जहां दर्जनों युवाओं के रोजगार का सपना साकार हुआ।

 

*8 नामी कंपनियों ने किया 136 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार*

इस एक दिवसीय रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर्स की 8 प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें ओम एंटरप्राइजेज, वर्धमान यार्न एण्ड थैड्स लिमिटेड, एक्सीलेंस एचआर कन्सल्टेंट्स एलएलपी, भारतीय जीवन बीमा निगम, इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्रा. लि. (फ्लिपकार्ट), युवा शक्ति फाउंडेशन, टेलीपरफारमेंस इंडिया और हंट्समैन रिसोर्सेज प्रा. लि. जैसी कंपनियां शामिल रहीं। रोजगार मेले में कुल 136 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया।

 

*मौके पर ही बांटे गए नियुक्ति पत्र*

साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कंपनियों द्वारा अपनी आवश्यकताओं और अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर अंतिम रूप से 85 युवाओं को चयनित/शॉर्टलिस्ट किया गया। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर/ नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इसके अलावा मेले में आए सभी युवाओं को प्रदेश सरकार के नए ‘रोजगार संगम पोर्टल’ (rojgaarsangam.up.gov.in) पर मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और उनका मौके पर ही पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया।

 

*एक वर्ष में 9 हजार युवाओं को मिला रोजगार*

सहायक निदेशक (सेवायोजन), आगरा मंडल चन्द्रचूड़ दुबे ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा द्वारा बीते एक वर्ष में 50 से अधिक रोजगार मेलों का सफल आयोजन किया गया है। इन मेलों के माध्यम से करीब 9 हजार से अधिक होनहार युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में सम्मानजनक रोजगार मुहैया कराया गया है। युवाओं को बेरोजगारी के दंश से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने ‘मिशन रोजगार’ पर खास फोकस किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article