28 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

टीबी मरीजों से संवेदनशील संवाद और बेहतर काउंसलिंग पर जोर

Must read

– एनटीईपी स्टाफ को दिया सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत टीबी मरीजों को बेहतर उपचार के साथ संवेदनशील एवं प्रभावी सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला क्षय रोग विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय काउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अजय यादव तथा उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुनय कुटार सहित टीबी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस), मुंबई एवं संबंधित विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। देशभर में एनटीईपी के विभिन्न कर्मचारी संवर्गों के लिए संचालित इस प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण केंद्र, पीपीएम समन्वयक, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक सहित एनटीईपी से जुड़े अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य क्षमता निर्माण समन्वयक सुनीता यादव एवं यशपाल सिंह राजपूत ने कर्मचारियों को काउंसलिंग तथा प्रभावी संवाद कौशल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की काउंसलिंग क्षमता को मजबूत करना है, ताकि वे टीबी मरीजों के साथ सम्मानजनक, सहज और संवेदनशील संवाद स्थापित कर सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने कहा कि मरीज के साथ अच्छा व्यवहार उपचार प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। टीबी मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि मरीज बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं साझा कर सके। मरीज की बात ध्यानपूर्वक सुनना, उसकी परिस्थितियों को समझना और उसे नियमित उपचार के लिए लगातार प्रोत्साहित करना टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article