30 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

गाजे-बाजे के साथ निकली चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा

Must read

 

 

देवेश कुशवाहा

फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं गोष्ठी में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला।
नारखी क्षेत्र के ग्राम ओखरा में सम्राट अशोक की शोभायात्रा का शुभारम्भ डॉ.नीरज गुलेरी ने फीता काट कर किया। अंजलि सैनी ने कहा कि देश के अखंडता का सूत्र सम्राट अशोक द्वारा दिया गया है। प्रेम से संपूर्ण समाज को जीता जा सकता है। डॉ.राधेश्याम कुशवाह, स्नेहलता ने कहा कि सम्राट अशोक का मनना था कि हमें किसी भी धर्म की निंदा नहीं करनी चाहिए। सभी धर्म में मानवता का संदेश दिया गया है। संचालन डॉ. प्रांजलि कुशवाह प्रज्ञा, आभार प्रकट अध्यक्ष मुन्नेश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश कुशवाह, प्रवीण कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, रामू, बंटू, राजू सिंह, अभिषेक, हरिओम, भूपेंद्र, प्रेम प्रकाश कुशवाह, लाखन सिंह कुशवाहा, वीरपाल शाक्य, मदन कुशवाहा, महेंद्र, उमेश मामा, आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article