लखनऊ में सरोसा भरोसा विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर ऋषि गोस्वामी को नए बिजली कनेक्शन के एस्टीमेट में कथित रूप से घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मामले में संविदाकर्मी आशुतोष यादव की सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जबकि फीडर प्रभारी अवनीश यादव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।


