29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

तहसील सदर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी गठित

Must read

– आमसभा की बैठक में 105 सदस्यों की सूची घोषित
– पांच अधिवक्ताओं को सौंपी गई निर्वाचन प्रक्रिया की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद। तहसील सदर बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मंगलवार को तहसील सदर स्थित अधिवक्ता सभागार में आमसभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत सदस्यता सूची के वाचन से हुई। सूची पढ़े जाने के बाद बार एसोसिएशन के कुल 105 सदस्यों की घोषणा की गई। इसके बाद आमसभा में सर्वसम्मति से एल्डर्स कमेटी/चुनाव समिति का गठन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए देव प्रकाश अवस्थी, अनीस सिंह चौहान, उमाशंकर कटियार, संजीव शाक्य और राहुल दीक्षित को समिति में नामित किया गया। आमसभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि नामित समिति जल्द ही निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कर तहसील सदर बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराएगी।
बैठक में अतुल मिश्रा, ओम प्रकाश दुबे, विकास सक्सेना, रविनेश यादव, राजीव चौहान, अतुल शाक्य, अनूप कटियार, सुनील सक्सेना, आकाश दीक्षित, अभिनय गुप्ता और रामेंद्र कटियार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article