42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

सपाइयों के प्रयास से दिव्यांग दंपति को मिली दुकान, पूर्व जिला अध्यक्ष ने फीता काट कर दिया उद्घाटन

Must read

फर्रुखाबाद। नबावगंज के सिरमौर बांगर निवासी प्रभाकर शाक्य जो कि पैर से दिव्याँग हैं, तथा पत्नी भी दिव्याँग हैं आमदनी का कोई साधन और कोई सहारा न होने की वजह से रोटी कपड़ा जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी दूसरों की मदद लेने को मजबूर हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता बताया कि प्रभाकर शाक्य की मजबूरी को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव के सहयोग से लकड़ी की दुकान और उसमें (बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, साबुन, सर्फ, नमकीन, टॉफी, बिस्किट) आदि सामान भरवाकर उनके गाँव भिजवाया।

मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला महासचिव इलियास आदि पदाधिकारी साथियों के साथ पहुंचे तथा पार्टी के वयोवृद्ध नेता, संस्थापक सदस्य, पूर्व मंत्री/जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर रामसेवक सिंह ने कहा कि यही है असली समाजवाद आज हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीडीए के नारे को धरातल पर उतारने के प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा समाजवादी विचारधारा ही गरीबों के हित को समझती है।

जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि अजीत यादव का यह प्रयास पीडीए आंदो में मील का का पत्थर साबित होगा।जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि धन होता तो बहुतों के पास है लेकिन उसे खर्च करने बाले विरले ही होते हैं।इस दौरान जिला सचिव बिजेंद्र सिंह यादव प्रधान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा अरविंद यादव, पूर्व जिला सचिव रहमान अली, नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, सभासद राहुल यादव, आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article