39 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

समर्पण, स्नेह और सेवा की मिसाल थीं डॉ. रजनी सरीन, श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए सतीश महाना

Must read

 

फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. रजनी सरीन की श्रद्धांजलि सभा भावुक माहौल में संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. रजनी सरीन उनके लिए केवल पार्टी की नेता नहीं थीं, बल्कि बड़ी बहन और मां के समान थीं। उनके निधन से न केवल फर्रुखाबाद बल्कि पूरे भाजपा परिवार में शोक की लहर है।
सतीश महाना ने कहा कि डॉ. रजनी सरीन ने जीवन भर बिना किसी अपेक्षा के पार्टी और समाज की सेवा की। वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती थीं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके व्यापक संपर्क और संबंध थे, लेकिन इसके बावजूद उनमें कभी अहंकार नहीं आया। उनका स्नेह, सरलता और आत्मीय व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी पहचान था।उन्होंने कहा कि इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद डॉ. सरीन की ऊर्जा और सक्रियता युवाओं को भी प्रेरित करती थी। वह हमेशा समाज और संगठन के लिए तत्पर रहती थीं। फर्रुखाबाद ही नहीं, प्रदेश और देश के अनेक लोग उनके प्रेम, स्नेह और मार्गदर्शन को कभी नहीं भूल पाएंगे।भावुक होते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. रजनी सरीन का अपनापन ही उनको व्यक्तिगत फर्रुखाबाद लाया है । उनका जाना व्यक्तिगत रूप से ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनके जीवन के आदर्श, समाज सेवा और संगठन के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article