26 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

33 केवीए लाइन का पोल टूटने से दर्जनों मोहल्लों की घंटों ठप रही बिजली

Must read

देवेश कुशवाहा

फिरोजाबाद। नगर में शुक्रवार को हुई हल्की बंूदाबांदी ने विद्युत विभाग के कार्याे की पोल खोल दी है। विभाग नए विद्युत पोलो को स्थापित कराया जा रहा है। जबकि पुराने क्षतिग्रस्त पोलों की तरफ देख भी नहीं रहा है। बूंदाबांदी से एक पुराना पोल क्षतिग्रस्त होकर गिरने की तदार आ गया, जिससे 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। दर्जनों मोहल्लों की विद्युत सप्लाई घंटों ठप रही।

शुक्रवार की प्रातः हुई हल्की बारिश के चलते नैनी ग्लास चौराहे पर लगा क्षतिग्रस्त होकर पोल तिरछा हो गया। जिसके चलते 33 केवीए लाइन के ब्रेकडाउन में जाने से तीन विद्युत उपकेंद्रों गांधी पार्क, एसएन हॉस्पीटल, सुहाग नगर सब स्टेशनों की सप्लाई ठप हो गई। जिसके चलते दर्जनों मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति घंटों बंद रही। क्षेत्र के लोगो ने कई बार संबंधित संबस्टेशनों, अवर अभियंता पर फोन किया लेकिन संतोषजनक उत्तर नही मिला।

एसडीओं एसएन रजत शुक्ला ने बताया कि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। टीम ने मौके पर जाकर नया पोल स्थापित कर लाइन को सुचारू रूप से चालू कराया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article