27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

बाल संरक्षण व बाल विवाह रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश

Must read

ग्राम समितियों की बैठक नियमित कराने और संयुक्त टीम बनाकर चलाने के आदेश

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति एवं बाल विवाह (child marriage) जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक हर तीन माह नियमित रूप से कराई जाए।

बैठक में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 38 आवेदनों को जिला टास्क फोर्स द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए श्रम विभाग, पुलिस विभाग और महिला कल्याण विभाग की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया जाए।

बाल विवाह के एक मामले पर उन्होंने वरिष्ठ जिला अभियोजन अधिकारी से सलाह लेकर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article