लखनऊ/फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान जनपद से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई।
हालांकि, इस बैठक में फर्रुखाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी नजर नहीं आए। जनपद के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बीच उनकी अनुपस्थिति राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, उनके बैठक में शामिल न होने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।


