कंपिल : मेढ़ काटने को लेकर पारिवारिक लोगों में विवाद हो गया। पीड़ित ने स्वजनों के साथ थाने पहुंच मामले की शिकायत की। पीड़ित की पत्नी ने तहरीर लिखवाने व मेडिकल कराने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया। सीओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
क्षेत्र के गांव रौकरी निवासी नरेंद्र का परिवार के लोगों से शनिवार सुबह आठ बजे खेत की मेड काटने का विरोध करने पर विवाद हो गया। उलाहना देने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की शिकायत की। आरोप है कि थाने में मौजूद सिपाहियों ने मेड़ीकल परीक्षण के लिए 500 व तहरीर लिखने के नाम पर 200 रुपए ले लिए। महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि यूथ इंडिया प्रचलित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रुपए लेने के बाद पुलिस ने महिला को घर जाने के लिए कहकर टरका दिया। हालांकि महिला कार्रवाई होने के इंतजार में दोपहर तक थाने में बैठी रही। थाने के एक दारोगा ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ नए सिपाही क्षेत्र में जाने के नाम पर 500 से 1000 रुपए की वसूली करते है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
सीओ अजय कुमार ने बताया मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी।


