28 C
Lucknow
Friday, April 17, 2026

शाहजहांपुर में युवक की मौत:मां बोली- पुरानी रंजिश में दबंग ने पीटा, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

Must read

 

शाहजहांपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दवा लेने जा रहे युवक को कार से खींचकर पीटा गया। घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के जियाखेल में हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मुकेश का मोहल्ले के कुछ दबंगों से करीब दस साल से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम मुकेश अपनी मां और बहनों के साथ कार से दवा लेने जा रहा था। छह महीने पहले छत से गिरने के कारण मुकेश का पैर टूट गया था।

मुकेश की मां प्रेमादेवी ने आरोप लगाया कि वे मकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी दबंगों ने उनकी कार को घेर लिया। दबंगों ने आते ही कार के शीशे पर डंडा मारा। जब मुकेश की बहनें बाहर आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

मां प्रेमादेवी ने विरोध किया तो उन पर भी हाथ उठाया गया। मुकेश के बाहर आते ही उसके सीने पर घूंसा मारा गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद दबंगों ने डंडों से हमला किया, जिससे मुकेश बेसुध हो गया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

घायल मुकेश को परिजन पहले राजघाट पुलिस चौकी ले गए, जहां उनसे आवेदन मांगा गया। इसके बाद वे मुकेश को लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां से उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मुकेश ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि युवक की मौत बीमारी से हुई है और परिजनों ने भी बीमारी की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article