रायबरेली: यूपी के रायबरेली (Raebareli) जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में खंड विकास कार्यालय स्थित तिराहे पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक दुकानदार (shopkeeper) की डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि ये घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के खंड विकास कार्यालय के पास तिराहे पर हुई, किसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग दुकान में घुसकर दुकानदार को डंडों से पीट रहे हैं।
इतना ही नहीं इस दौरान ईंट और डंडों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और उसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।


