31 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

10 हजार मांगने के आरोप में सिपाही निलंबित, कथित ऑडियो वायरल

Must read

यूथ इंडिया

कन्नौज

कन्नौज:संवाददाता: ठठिया थाना क्षेत्र की सुरसी चौकी पर तैनात सिपाही ध्रुव कुमार यादव पर समझौता कराने के बाद 10 हजार रुपये मांगने के आरोप के मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। सिपाही से जुड़े कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।

पीड़ित कछियाना गांव निवासी राहुल कुशवाह का आरोप है कि 27 मई को उसके पिता और हापुड़ निवासी एक महिला के बीच लेनदेन के विवाद में चौकी पर समझौता कराया गया था। आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने तत्कालीन चौकी प्रभारी प्रदीप यादव का नाम लेते हुए 10 हजार रुपये की मांग की। दबाव में उसने पांच हजार रुपये दे दिए।राहुल का आरोप है कि शेष पांच हजार रुपये लेने के लिए सिपाही 18 अगस्त को उसके घर पहुंचा और उसके पिता पर रुपये देने का दबाव बनाया।

पीड़ित ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन, कानपुर में भी की थी।पीड़ित के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले उसे चौकी प्रभारी ने बुलाकर कथित ऑडियो में सिपाही की आवाज नहीं होने की बात लिखकर देने को कहा था। उसका आरोप है कि पुलिस के दबाव में उसने ऐसा किया। अब कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उसने दोबारा सिपाही पर पांच हजार रुपये मांगने और रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मामला सामने आने के बाद एसपी विनोद कुमार ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article