आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे पूर्व प्रधानमंत्री: मृत्युंजय शर्मा
फर्रुखाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मृति दिवस को दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। भोलेपुर स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ वहीं मोहम्मदाबाद में पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के दिशा निर्देशन में बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान और उनकी उपलब्धियां पर चर्चा की गई।
भारतीय इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद के सभागार में बोलते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में हमेशा ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया जाता रहेगा उन्होंने डिजिटल इंडिया बनाने की पहल की जिसका राजनैतिक लाभ आज दूसरों दूसरे लोग उठाने की कोशिश कर रहे हैं। स्वर्गीय राजीव गांधी के समय में ही देश का पहला एटीएम शुरू हुआ।
देश का पहला कंप्यूटर भी उन्हीं के समय में लगा और उन्हीं के समय में संचार क्रांति आई ।कुल मिलाकर कहें तो आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी को भी कहा जा सकता है। इस मौजूद कांग्रेस जनों स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में चंद्रसेन मिश्रा गजेंद्र सिंह सुशील जीतू अभय दुबे शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे । उधरक्षजिला कार्यालय पर बड़ी तादाद में कांग्रेस में उपस्थित होकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।


