32 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

संसद और नीट को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला तेज

Must read

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट परीक्षा और संसद की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 22 लाख छात्रों के साथ अन्याय किया है और संसदीय व्यवस्था का अपमान किया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नीट से जुड़ी संसदीय समिति की रिपोर्ट को केवल इसलिए नजरअंदाज कर दिया गया क्योंकि उसमें विपक्षी सांसद शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसद की गरिमा पर सीधा हमला है। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि देश के छात्रों का भरोसा लगातार टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है, लेकिन सरकार इस मामले में गंभीर नजर नहीं आ रही। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल पहले भी परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग कर चुके हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद नीट और शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article