37.7 C
Lucknow
Sunday, July 5, 2026

ढाई घाट गंगा तट पर बवाल: महिलाओं की फोटो खींचने के आरोप में भड़का विवाद, लाठी-डंडे चले; कई ग्रामीण घायल

Must read

 

श्रीमद्भागवत कथा के जल विसर्जन के दौरान हुआ हंगामा, ग्रामीणों का आरोप—फोटो खींचने का विरोध करने पर बुला लिए दर्जनों लोग; पुलिस जांच में जुटी

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

पवित्र गंगातट पर धार्मिक आस्था के बीच उस समय अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया, जब श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दूसरे दिन जल विसर्जन के लिए पहुंचे ग्रामीणों और कुछ युवकों के बीच महिलाओं एवं बालिकाओं की फोटो खींचने के आरोप को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है, जबकि गंगाघाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसे हालात बन गए।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर से बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं, बुजुर्ग, युवक और बच्चे धार्मिक परंपरा के तहत ढाई घाट गंगा तट पर जल विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बालिकाएं गंगा में स्नान कर रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि तभी दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें एवं वीडियो बनाने लगे। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए दोनों युवकों को घेर लिया।ग्रामीणों का कहना है कि युवकों ने मौके पर ही मोबाइल से फोटो डिलीट कर दी, लेकिन इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों युवक कुछ ही देर बाद अपने दर्जनों साथियों के साथ वापस लौटे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते गंगातट रणक्षेत्र में बदल गया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बुजुर्गों तक के साथ मारपीट की। कई लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद गंगाघाट पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु दहशत में आ गए।सूचना मिलने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यदि ग्रामीणों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो धार्मिक स्थल पर महिलाओं की गरिमा भंग करने और उसके बाद हुई मारपीट का मामला गंभीर कानून-व्यवस्था का विषय बन सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article