– बाइक सवार का सौ सैया अस्पताल में चल रहा उपचार
गुरसहायगंज, कन्नौज। घर लौट रहे युवक को छपकी आ जाने के कारण बाइक हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो लोग उछल कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सौ शैया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने एक युवक मृतक घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली से घर लौट रहे बाइक सवारों की आंख गुरसहायगंज थाना क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम रौतामई के पास हाईवे पर लग गई। इससे तेज गति मंे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा कर गिर गई। इससे बाइक सवार उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना में उन्नाव के थाना औरास ग्राम सालही निवासी बाइक चला रहे 30 वर्षीय अंकित पुत्र सोहन व बाइक पर सवार 28 वर्षीय पिंटू पुत्र बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को आनन फानन एंबुलेंस से छिबरामऊ के सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सक ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिंटू की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हाईवे के डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत


