35.5 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

आगे चल रहे ट्रक से टकराया कोयला लदा ट्रक, चालक-परिचालक केबिन में फंसे, एनएच पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

Must read

 

मैनपुरी। जनपद के बेवर थाना क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व परिचालक केबिन में बुरी तरह फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चालक और परिचालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दुर्घटना के कारण कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और पर्याप्त दूरी न बनाए रखने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article