लखनऊ: पीएम मोदी (PM Modi) की अपील के बाद प्रदेश में इसका असर दिखने लगा है। सीएम योगी (CM Yogi) ने बैठक में अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि औद्योगिक संस्थानों, बड़े स्टार्टअप्स आदि को ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिन संस्थानों में बड़ी संख्या में कार्मिक कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’ लागू करने के लिए प्रदेश स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए।
सीएम ने कहा है कि शिक्षा विभाग के सेमिनार, बैठकें और वर्कशॉप सहित अन्य सरकारी बैठकों का आयोजन यथासंभव वर्चुअल माध्यम से किया जाए. राज्य सचिवालय और निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकों का आयोजन भी वर्चुअल माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के अनुपालन के लिए हमें तत्परता के साथ आगे आना होगा। ईंधन की खपत कम करें. मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। साथ ही, सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ आयोजित किया जाए। इस अभियान से सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ा जाए।
बता दें कि सीएम योगी ने मंगलवार को भी एक बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने ईंधन की खपत कम करने और प्रधानमंत्री के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से अपनाए जाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकारी भवनों, घरों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में अनावश्यक बिजली का प्रयोग न हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से विद्युत बचाने की अपील की, साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को प्रोत्साहित किया जाए. सीएम ने प्रदेश में ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीद न करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करे। इसके अलावा योगी ने मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीद न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करे। इसके अलावा योगी ने कार्यालयों में AC तापमान 24 से 26 डिग्री रखने के निर्देश भी दिया है।


