39.4 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

शांति कमेटी की बैठक में मौजूद सीओ व स्थानीय लोग, मोहर्रम के त्योहार पर गलियों से अतिक्रमण हटाने की मांग

Must read

– कोतवाली में हुआ शांति कमेटी की बैठक का आयोजन
गुरसहायगंज, कन्नौज। आगामी त्योहार के मद्देनजर स्थानीय कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और ताजिया कमेटी के साथ अधिकारियों ने बैठक की।
मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह और नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर ने ताजिया कमेटी के लोगों से वार्ता की। बैठक के दौरान ताजिया कमेटी के लोगों ने कहा कि रुट पर साफ सफाई और जल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। साथ ही चकोर रोड पर नीचे लटक रहे बिजली के तारों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पन्नी टट्टर रुट से हटवा दिए जाएं। इस मौके पर एसडीओ पंकज चौधरी, कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी, कस्बा चौकी प्रभारी दीपक चौधरी, लेखाकार आकाश कुमार, शहर काजी हाजी हाफिज जुम्मन, गौरव मिश्रा, मुनीर कुरैशी, हारून सिद्दीकी, आमिर, वकील अहमद, नकीम खां, विपिन चौरसिया, अनुराग सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article